Breaking Newsअन्य

सटई रोड स्टेशनरी दुकान चोरी का खुलासा: सिविल लाइन पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

छतरपुर।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड स्थित एक स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से नोटबुक के कागज पर अनावश्यक भड़काऊ बातें भी लिखी थीं।

माह जनवरी 2026 में सटई रोड स्टेशनरी दुकान में चोरी की घटना को लेकर फरियादी नितिन दुबे की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने में आसानी हुई। पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के तहत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अखिलेश लोधी पिता मूरत सिंह, निवासी ग्राम इमलीडोल बारह, थाना तेंदूखेड़ा, जिला दमोह को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की गई नगद राशि भी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने ताला तोड़कर और शटर खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही उसने बताया कि भ्रम फैलाने के लिए नोटबुक में भड़काऊ बातें लिखी थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है और जबलपुर, दमोह, पन्ना व नरसिंहपुर जिलों में चोरी के 9 से अधिक मामलों में पूर्व से लिप्त रहा है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र परस्ते, प्रधान आरक्षक तुलसी मौर्य, जयवेदी, राजू वर्मा, आरक्षक देवीदयाल एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों को जड़े थप्पड़

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में भारत सबसे युवा देशों में से एक है

khabarsamayper

नक्सल मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, भाई को अनुकंपा नियुक्ति

khabarsamayper

Leave a Comment