Breaking Newsअन्य

सटई स्वास्थ्य केंद्र में फिर लापरवाही के आरोप, रात में डॉक्टर नहीं मिले; प्रसूता को करना पड़ा रेफर

छतरपुर जिले के सटई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार देर रात स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे। प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को उपचार के लिए लाया गया, लेकिन परिजनों के अनुसार उस समय अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि बीपी मशीन में सेल नहीं होने से तत्काल जांच भी नहीं हो सकी और एंबुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हाल ही में इसी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया था। मामले ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

नौगांव में वरिष्ठजनों को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने वितरित की आवश्यक सामग्री

khabarsamayper

छतरपुर: ग्राम कटरा में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जैतहरी में तेज रफ़्तार से रेलवे फाटक तोड़कर चलती ट्रैन से टकराई कार , एक की मोके पर हुई मौत ,

khabarsamayper

Leave a Comment