Breaking Newsअन्य

‘सेफ क्लिक 2.0’ के 12वें दिन छतरपुर पुलिस ने घर-घर पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश

छतरपुर पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 12वें दिन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोटवारों ने गांव-गांव और गली-गली मुनादी कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी घर-घर जाकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Related posts

उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित रोजगारपरक शिक्षा पर दिया जोर

khabarsamayper

छतरपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

khabarsamayper

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना हमारे सैनिकों एवं पूर्व-सैन्य कर्मियों के साहस और बलिदान के प्रति एक श्रद्धांजलि है: प्रधानमंत्री

khabarsamayper

Leave a Comment