Breaking Newsअन्य

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर तीसरे दिन भी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं, जबकि इसके बाद ओपीडी बंद रहेगी। कमला पार्क में प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन और सरकार लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

कलेक्टर ने ग्राम वीरों में चौपाल लगाकर जनजातीय वर्ग की समस्याएं सुनी

khabarsamayper

अब्दालपुरा में सड़क चौड़ीकरण के लिए हिंदू-मुस्लिम-बोहरा समुदाय ने मिलकर बढ़ाया कदम

khabarsamayper

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है: जानिए वोटर को क्या करना चाहिए

khabarsamayper

Leave a Comment