विविध

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देश में 18वीं और संभाग में तीसरी रैंक, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान”

छतरपुर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में छतरपुर नगर पालिका ने पूरे देश में 18वीं रैंक और संभाग स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नगर पालिका, सफाई मित्रों, समाजसेवी संस्थाओं और आमजन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक माननीय श्रीमती ललिता यादव जी थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेंद्र चौरसिया जी ने की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री माधुरी शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र चौरसिया, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री भरत पाठक, पार्षदगण और समाजसेवीजन मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल और नगर पालिका परिषद की टीम ने इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि छतरपुर की बदलती सोच, सफाई के प्रति जिम्मेदारी और नागरिकों की भागीदारी का प्रमाण है।

Related posts

छतरपुर पुलिस की सतर्क पहल: नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के कियोस्क सेंटरों पर की गई व्यापक जांच

khabarsamayper

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बहुदिव्यांग बालिकाओं के साथ साझा किए प्रेरणादायी पल

khabarsamayper

Leave a Comment