Breaking Newsअन्य

स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जीवन पद्धति में खेलों का विशेष महत्व रहा है। रामायण और महाभारत काल में भी खेल और शरीर को स्वस्थ रखने में व्यायाम के महत्व का कई स्थानों पर उल्लेख है। भारतीय संस्कृति में यह माना गया है कि खेल हमें स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। खेल जब तक हमारी जीवनशैली का भाग रहेंगे, हम बीमार नहीं होंगे। इसी का परिणाम है कि निरोगी काया को ही उत्तम सुख माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक निजी टीवी चैनल द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पंख खेल पुरस्कार 2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में टॉक-शो के प्रश्नों के उत्तर देते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन स्थित होटल हयात प्लेस बंसल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और उन्हें प्रोत्साहन दे रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Related posts

ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

आईजी मिथिलेश शुक्ला ने किया बड़ा मलहरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं

khabarsamayper

Leave a Comment