Breaking News

अवैध हथियार पर शिकंजा: महाराजपुर पुलिस ने नैगुंवा रोड से देशी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध हथियारों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नैगुंवा रोड कॉलेज के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ डब्बू चौरसिया, पिता गुलाब चौरसिया, निवासी वार्ड क्रमांक 6, महाराजपुर के रूप में की गई है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी की अवैध हथियार सहित फोटो पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके आधार पर भी यह कार्यवाही त्वरित रूप से की गई।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले में 380 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों पर छापामार कार्यवाही भी की गई है।

इस कार्यवाही को एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह, उप निरीक्षक बीदू विश्वास, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक शिवम राजा, जयकुमार एवं अनीश द्वारा अंजाम दिया गया।

छतरपुर पुलिस का यह अभियान अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कठोर एवं प्रभावी कदम है। जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Related posts

कलेक्टर ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के संरक्षण के दिए निर्देश

khabarsamayper

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सराहनीय पहल : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया बैहर में महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ

khabarsamayper

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है

khabarsamayper

Leave a Comment