Breaking News

“वोकल फॉर लोकल” की भावना के साथ आकांक्षा हाट का हुआ शुभारंभ

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत छतरपुर जिले में “आकांक्षा हाट 2025” का शुभारंभ शनिवार को विधायक श्रीमती ललिता यादव ने फीता काटकर किया। यह आयोजन जिला पंचायत कार्यालय के सामने मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया है, जो 8 अगस्त 2025 तक चलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डीपीएम एनआरएलएम श्री श्याम गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने हाट का भ्रमण किया और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए देशी उत्पादों को खरीदा और उनकी सराहना की।

आकांक्षा हाट का उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” की भावना के अनुरूप स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हाट में आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूहों, किसान संगठनों, और उत्पादक समूहों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों, खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य घरेलू उपयोगी सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं।

यह आयोजन न केवल जिले के स्थानीय उत्पादों को एक व्यापक बाजार उपलब्ध कराता है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल भी है।

Related posts

जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान सफल, 3 दिन में 8 हजार बालिकाओं को टीका

khabarsamayper

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर व विद्यालयों का किया निरीक्षण, छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

khabarsamayper

Leave a Comment