Breaking News

आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

बैठक में राज्य के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई

मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और आंध्र प्रदेश की जनता के साथ है : श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की थी ताकि उनके मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सके और उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से आज नई दिल्ली में कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की। बैठक के दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के विषयों पर उपयोगी चर्चा हुई।

 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और आंध्र प्रदेश की जनता के साथ है। बैठक के दौरान राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा आदि शामिल हैं। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन के तहत आंध्र प्रदेश राज्य में सड़कों की स्वीकृति के बारे में भी चर्चा की। श्री पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश में लखपति दीदी योजना की सफलता के बारे में भी जानकारी दी। श्री पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह-छतरपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम मारासुखी तिराहा पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृत श्री चंदन पिता गेंदालाल अहिरवार

khabarsamayper

दीपावली पर छतरपुर एसपी ने दिया सुरक्षा का संदेश — पुलिस कर्मियों को वितरित किए हेलमेट

khabarsamayper

ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त व नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में रविवार को उपनगर ग्वालियर में द्वितीय मिनी मैराथन दौड़

khabarsamayper

Leave a Comment