Breaking News

आमजन के लिए राजभवन खुलेगा 25 जनवरी से आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग मिंटो हॉल परिसर में होगी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। 3 दिनों की अवधि में राजभवन प्रवेश गेट नंबर- 2 से निर्धारित किया गया है। आगंतुकों का निकास भी गेट नंबर- 2 से ही होगा। राजभवन अवलोकन के लिए आने वाले आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग मिंटो हॉल परिसर में होगी। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिकों को 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजभवन भ्रमण की अनुमति होगी।

राजभवन अवलोकन के लिए निर्धारित अवधि में भ्रमण रूट, गेट नंबर- 2 से प्रवेश के साथ प्रारम्भ होगा। इस रूट पर सांदीपनि सभागार स्थित उपहार गैलरी, संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी, संविधान निर्माण सभा के प्रमुख व्यक्तित्व और संविधान सभा में मध्यप्रदेश की हस्तियों की परिचय प्रदर्शनी होगी। आगंतुक माण्डु पार्किंग के पास स्थित ऐतिहासिक तोप, प्रेस प्रकोष्ठ के पास पंचतंत्र उद्यान, वैक्वेंट हॉल, और सुन्दर-सजीले उद्यान का अवलोकन कर सकेंगे। आगंतुकों के लिए ओपन थिएटर की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें जनजातीय नायकों और अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

Related posts

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

पुनः 18 जून 2025 से पंजीयन कार्य शुरू किया गया है।

khabarsamayper

कांग्रेस युवा नेता और पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट,

khabarsamayper

Leave a Comment