Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया

छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया है।

इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, अपहरण, धोखाधड़ी, लूट और अवैध हथियार जैसे मामलों के 30 से अधिक आरोपी शामिल हैं।

  • थाना कोतवाली: आपराधिक विश्वासघात मामले में आरोपी कमल सिंह यादव पर ₹5000 का इनाम।

  • थाना सिविल लाइन: दुष्कर्म आरोपी शिवम उर्फ वरुण बवेले, धोखाधड़ी में कुलदीप तिवारी और अमरेंद्र यादव, हत्या के आरोपी शिवनाथ सोनी, अपहरण व मानव तस्करी मामले में महिला आरोपिया अमिता यादव समेत कई पर इनाम घोषित।

  • थाना ओरछा रोड: हत्या-लूट के मामलों में ब्रजेश उर्फ करछी कंजर, विकास कंजर, सौरभ उर्फ दरयाब समेत अन्य आरोपियों पर ₹7000 तक का इनाम।

  • थाना नौगांव, सटई, मातगुवां, बमीठा, भगवा, गुलगंज, लवकुशनगर, चंदला और गौरिहार क्षेत्रों में हत्या, दुष्कर्म, धोखाधड़ी और बलवा जैसे मामलों में फरार आरोपियों पर ₹4000 से ₹8000 तक का इनाम घोषित किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है|

Related posts

ग्वालियर क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार ठगी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

khabarsamayper

वित्त मंत्री श्री देवड़ा विषय-विशेषज्ञों से करेंगे संवाद

khabarsamayper

इयरफोन बना मौत का कारण: ट्रैक पर गाना सुनते हुए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

khabarsamayper

Leave a Comment