Breaking News

आवागमन के दौरान सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो,तो नागरिक उसमें आने-जाने से बचें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। लगभग सभी जिलों से बारिश होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा है कि यदि आवागमन के दौरान  सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो,तो  नागरिक उसमें आने-जाने से बचें। उन्होंने कहा कि जोखिम पूर्ण यात्रा करने से बचे।  सजग रहें और सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के सभी नागरिकों से यह अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा है कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करा रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं। वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसानी न होने पाए, हम सबका यही प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिमभरा हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाते समय बेहद सावधानी बरतें। यदि कहीं भी पानी का भराव या पुल-पुलिया के पार पानी आता दिखाई दे तो वहां से आवागमन न करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए गए हैं, तथापि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसकी आमद खुशी देती है।

Related posts

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भागीरथ पटेल और होटल तुलसा इन के संचालक दिलीप शर्मा पर एफआईआर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अक्टूबर को ओरछा के प्रवास पर रहेंगे

khabarsamayper

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर —

khabarsamayper

Leave a Comment