Breaking News

आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करें, सड़कों पर नहीं दिखे मवेशी: कलेक्टर

आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करें, सड़कों पर नहीं दिखे मवेशी: कलेक्टर
सड़क, पुल, रिपटों के ऊपर पानी आने पर बैरिकेट्स से बंद करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
हर मोड़ एक बरगत के पेड़ अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश
कलेक्टर ने सिंगल यूज प्लाष्टिक के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश
आयुष्मान कार्ड बनाने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाने के निर्देश
——
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टी.एल. बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिन्द नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, सीएमओ, सीईओ जनपद एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर आने और बैठने वाले पशुओं को प्रभावी ढंग से रोके जाने और गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गौशालाओं के आसपास की चिन्हित चरनोई जमीन में घास उगाई जाए और चरनोई की जमीन पर कोई भी खेती न करें। उन्होंने फोरलेन पर एनएचएआई को लगातार पेट्रोलिंग वाहन चलाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां हमेशा मवेशी बैठते हों।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर मोड़ एक बरगद के पेड़ अभियान में प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसी मोड़ को चिन्हित करें जहां बरगद का पौधा रोपा जाना है। साथ ही फ्रूट फॉरेस्ट की चिन्हित जमीन पर बडे़ आकार के पौधे रोपे जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों को इस कार्य से जोड़ने तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं को शामिल करने के निर्देश दिए।
• बारिश के समय आपात स्थिति से निपटने, तैयार रहने के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर. ने बारिश के समय आपात स्थिति से निपटने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश होने से ऐसी रोड, पुल, रिपटों एवं पुलियों को बैरिकेट्स से बंद करने की व्यवस्था करें जहां इनके ऊपर से पानी बहने लगता है। उन्होंने एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी एवं एनएचएआई एवं होम गार्ड को बारिश से बचाव की सम्पूर्ण तैयारियां दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने वाहनों में भी बचाव सामग्री की किट रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ को बारिश से उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे रास्तों पर बोर्ड लगाकर संकेतक चिन्ह बनाने के निर्देश दिए जहां बारिश में निकलना जोखिम भरा हो सकता है।
कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की बेहतर सफाई के निर्देश दिए। साथ ही सिंगल यूट प्लाष्टिक के विरुद्ध मुहीम चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लाष्टिक को रोकने की मुहीम चलाएं।
• मलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोकने आवश्यक उपाए करने के निर्देश
• डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का प्रयोग अच्छा विकल्प
कलेक्टर ने खाद की उपलब्धता एवं वितरण की बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। साथ ही डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का प्रयोग अच्छा विकल्प होने की कृषकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए आवश्यक गतिविधियों को करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त मेडिसन की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की प्रथम एएनसी जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि जल भराव नहीं होने दें। कलेक्टर ने हर पात्र लोगों के कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि खुले में मीट दुकाने नहीं लगाई जाएं, इस संबंध में कार्यवाही करें और शव वाहनों की समस्या न आए।
• खराब ट्रांसफार्मर एवं केबिलों के बदलने के निर्देश
• आकांक्षी ब्लॉक बकस्वाहा में व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुधारने अधिकारियों को भ्रमण करने के निर्देश
कलेक्टर ने बिजली विभाग के एसई को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जो ट्रांसफार्मर एवं केबिल बदलने लायक है उसे तुरंत बदला जाए। उन्होंने गौरिहार क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी शासकीय ऑफिस एवं अन्य भवनों की सुरक्षात्मक दृष्टि से इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने आकांक्षी ब्लॉक बकस्वाहा से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बकस्वाहा में व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के बेहतर रूप से क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
• बाल श्रम कराने वालों पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर ने एसडीएम को केन बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित बांकी रह गए भू-अर्जन के लंबित भुगतान को जल्द कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग से संबंधित समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बाल श्रम कराने वालों पर सख्त कार्यवाही करें और लोगों को जागरूक करें। कलेक्टर ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को अगले 5 साल के विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के निर्देश दिए।

Related posts

सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियां शुरू, छतरपुर पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

khabarsamayper

इंदौर में लापता ज्वेलर के बेटे का शव मिला, जहर से मौत की आशंका

khabarsamayper

छतरपुर 15 जुलाई तक जल अभावग्रस्त घोषित, नलकूप खनन पर रोक

khabarsamayper

Leave a Comment