Breaking Newsअन्य

इंदौर के जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Dr. Mohan Yadav ने इंदौर में उत्पन्न जल संकट की स्थिति को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24×7 जल नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन सुबह और शाम जलापूर्ति की समीक्षा की जाए तथा जल संकट से प्रभावित वार्डों में विशेष जलापूर्ति योजना लागू कर प्राथमिकता के आधार पर राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने नल से होने वाली जल सप्लाई में समय की असमानता और विसंगतियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में संतुलित और समान जल वितरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालयों, छात्रावासों और अन्य आवासीय संस्थानों में पर्याप्त जल उपलब्धता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जल चोरी और मोटरों के माध्यम से अवैध रूप से पानी खींचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

Related posts

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी तेज, अपराधियों को दिलाई गई शांति की शपथ

khabarsamayper

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के खाने को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल

khabarsamayper

Leave a Comment