Breaking Newsअन्य

इंदौर: पत्नी की शिकायत पर गांजा-स्मैक तस्करी में पति गिरफ्तार

इंदौर के मल्हारगंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण कॉलेज और आसपास के हॉस्टलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता है

शिकायत मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद मल्हारगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की विवेचना जारी है।

Related posts

मानव सेवा को मजबूती: छतरपुर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ

khabarsamayper

शहीद प्रधान आरक्षक के बेटे को मिला न्याय — हर्षित विश्वकर्मा की अनुकंपा आधार पर टीकमगढ़ में नियुक्ति

khabarsamayper

राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, प्रेरणा का अवसर है : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment