Breaking Newsअन्य

ईदुज्जुहा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

Chhatarpur में आगामी ईदुज्जुहा पर्व को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर Parth Jaiswal ने की।

बैठक में Rajat Saklecha, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएसपी, नगरपालिका अधिकारी, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में 28 मई 2026 को होने वाले ईदुज्जुहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन ने नगर की ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा Chhatarpur Municipality को ईदगाह, कोठी पहाड़ मस्जिद, पुरानी ईदगाह, पुरानी जामा मस्जिद, नई जामा मस्जिद और पुलिस लाइन क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

वहीं विद्युत विभाग को त्योहार के दिन बिजली कटौती नहीं करने और पीएचई विभाग को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी रजत सकलेचा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही बताया गया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की विशेष नजर रहेगी।

प्रशासन के अनुसार 28 मई को सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर IRCTC कर्मचारियों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

khabarsamayper

आम रास्ते को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन जिला प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

khabarsamayper

ग्वालियर: 35 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाला अन्नी कमरिया गिरफ्तार, पुरानी छावनी से दबोचा गया

khabarsamayper

Leave a Comment