Breaking Newsअन्य

ईदुज्जुहा पर्व को लेकर छतरपुर पुलिस अलर्ट, थाना परिसरों में हुई शांति समिति की बैठकें

छतरपुर पुलिस द्वारा आगामी ईदुज्जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर के थाना एवं चौकी परिसरों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया।

रजत सकलेचा के निर्देश पर आयोजित इन बैठकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति सदस्यों को शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित नागरिकों, आयोजन समितियों और गणमान्य लोगों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related posts

CM मोहन यादव बोले—जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय शुरू होता है; MP में विकसित होंगे श्रीराम और श्रीकृष्ण तीर्थ

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण में टोकन व्यवस्था की गई

khabarsamayper

इंदौर में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा।

khabarsamayper

Leave a Comment