Breaking News

उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार एवं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा तिलक नेवी हॉल का फीता कटाकर लोकार्पण किया गया।

महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी छतरपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के उपरांत उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार एवं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा तिलक नेवी हॉल का फीता कटाकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, कुलगुरु प्रो.श्रीमती शुभा तिवारी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु श्री राजीव त्रिपाठी उपस्थित रहे। एडमिरल श्री त्रिपाठी ने इसके पूर्व एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स से बातचीत की। वीडियो के माध्यम से भारतीय नौसेना की बहुआयामी कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों को जानकारी दी एवं लेफ्टिनेंट रुचिरा गहलोत ने नौसेना में उपयोग होने वाले विभिन्न एयरक्राफ्ट व पनडुब्बियों के बारे में जानकारी देने के साथ नौसेना में कैरियर की अपार संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

विश्वविद्यालय एवं भारतीय नौसेना का छात्रहित में प्रयास यहीं नहीं रुका। भारतीय नौसेना द्वारा छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में तिलक नेवी हॉल (भारतीय नौसेना इनक्लोजर) विकसित करने की हरी झंडी मिली। यह नौसेना केंद्र आधुनिक टेक्नोलॉजी इंटरैक्टिव पैनल, स्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिक पोडियम एवं अन्य उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही इसमें नौसेना के विभिन्न मॉडल, पोस्टर, क्रेस्ट आदि नौसेना द्वारा लगाए गए। इस नौसेना केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों तक भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली, देश के लिए नौसेना के योगदान एवं भारतीय नौसेना में कैरियर की अपार संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराना है।

Related posts

छतरपुर के बड़ी कुंजरेहटी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, धमाके से दहशत

khabarsamayper

झालावाड़ स्कूल हादसे में बच्चों को खोने वाली दो महिलाएं फिर बन सकेंगी मां, खुलवाई नसबंदी

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही श्री मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया

khabarsamayper

Leave a Comment