Breaking News

उपयंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति करते नजर आए नपाकर्मी

उपयंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति करते नजर आए नपाकर्मी

वार्ड नंबर 22 में तिराहे पर नपा द्वारा कराया जा रहे सौंदर्यीकरण को अतिक्रमण के चलते लगा ग्रहण

छतरपुर नगरपालिका द्वारा इन दिनों वार्ड नंबर 22 नरसिंह गढ़ पुरवा में राव साहब के पीछे तिराहे पर सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन उक्त तिराहे पर एडवोकेट रमेश पटेल द्वारा तार फेसिंग करते हुए ग्रीन नेट लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है वार्ड वासियों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तो की गई लेकिन मौके पर पहुंची उड़नदस्ते की टीम अतिक्रमणकारी को हिदायत देकर वापस आ गई हम आपको बता दें कि वार्ड वासियों की शिकायत एवं मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ नगरपालिका द्वारा मौके पर संबंधित उपयंत्री को भेजा गया तो मौके पर सीसी रोड निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन लेबर द्वारा सिर्फ तार फेसिंग की तीन पिलर ही हटाएं गए और अतिक्रमणकारी ने दबाव बनाकर काम बंद करा दिया कुल मिलाकर नपा के उपयंत्री सृजन गुप्ता और अतिक्रमण दल के प्रभारी गोकुल प्रजापति मौके पर नहीं पहुंचे जिससे सम्पूर्ण अतिक्रमण नहीं हटाया गया वार्ड वासियों की शिकायत पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया मौके पर पहुंची और उन्होंने मौका मुआयना करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगरपालिका सीएमओ को दिए अब देखना होगा कि आखिर कब तक उक्त अतिक्रमण को हटाया जाता है यह बडा सवाल है

 

Related posts

अर्चना सिंह के आंखों में आए आंसू जनता से मांगा समर्थन भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के मिले संकेत कावड़ यात्रा के समर्थन रैली के रूप में हुई परिवर्तित।

khabarsamayper

निकायों में निर्माण कार्य समय से एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किए जाएं : कलेक्टर दुकानदारों के ट्रेड लायसेंस बनाए जाने के निर्देश

khabarsamayper

UP में घना कोहरा बना कहर: जीरो विज़िबिलिटी में 6 कारें आपस में भिड़ीं, जनहानि नहीं

khabarsamayper

Leave a Comment