Breaking News

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो

, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 3rd वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। विश्व स्तरीय अधोसंरचना का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें 2-लेन से 4-लेन और 4-लेन से 8-लेन हो रही हैं। एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है, नहरों का वृहद नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना से जल संसाधन के सदुपयोग से समृद्धि की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा आज न इच्छाशक्ति की कमी है, न संसाधनों की। वर्ष-2047 तक हम शीर्ष पर हों इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कांफ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी और कहा कि कॉन्फ्रेंस में शासन से सहयोग के विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की स्मारिका का विमोचन भी किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भोपाल : गुरूवार, जनवरी 2, 2025, 13:49 IST राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

khabarsamayper

शिवपुरी में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री का सम्मान-प्रशंसा संदेश

khabarsamayper

छतरपुर जलविहार मेला बना जंग का अड्डा महिला बाउंसरों ने युवक को बेल्ट से पीटा

khabarsamayper

Leave a Comment