Breaking News

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. गुप्ता को दी बधाई,

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. गुप्ता को दी बधाई

डॉ. गुप्ता को आईएमए का ‘नेशनल वेटरन एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ मिला

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. राजीव गुप्ता को ‘नेशनल वेटरन एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. गुप्ता के व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि यह मध्यप्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. गुप्ता का योगदान भविष्य में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुप्ता को ‘नेशनल वेटरन एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और आधुनिक चिकित्सा के प्रति उनकी निष्ठा का प्रमाण है। यह सम्मान समारोह हिटेक्स एग्जीबिशन सेंटर, हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित हुआ, जहां देशभर से चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Related posts

बिजावर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के निराकरण हेतु पुलिस–राजस्व का संयुक्त विशेष शिविर आयोजित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

Leave a Comment