Breaking News

उमरिया में जीवित महिला को बताया मृत, सरपंच-सचिव ने हड़पी सरकारी योजना की राशि

उमरिया में जीवित महिला को बताया मृत, सरपंच-सचिव ने हड़पी सरकारी योजना की राशि

उमरिया में जीवित महिला को बताया मृत, सरपंच-सचिव ने हड़पी सरकारी योजना की राशि

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरपंच और सचिव द्वारा जीवित महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनके नाम पर अंत्येष्टि एवं संबल योजना के तहत दी जाने वाली राशि को निकालकर हड़प लिया गया है। इसलिए अब उस महिला को सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह अपनी बेटी की शादी के लिए दस्तावेज जुटाने पंचायत भवन पहुंची। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से भी की है, लेकिन अभी तक मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी

वहीं, उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उमरिया जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां पर रोजगार के लिए कृषि और अन्य संसाधनों के तहत पैसा कमाकर लोग अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में आदिवासियों के बीच में अशिक्षत होना बड़ा अभिशाप हो गया है। जिसका फायदा सरपंच, सचिव उठाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार की देर शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मंत्री श्री शुक्ला के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल हुए , वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया

khabarsamayper

Leave a Comment