Breaking News

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा वृद्ध महिला रोगीयों के पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कैलाशवासी श्री देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में सीटी स्कैन की सुविधाओं की ट्रायल पदस्थ चिकित्सकों के माध्यम से हुई और आज तीन मरीजों ने सीटी स्कैन सुविधाओ का लाभ लिया, जिनमें मस्तीष्क, कंधे और घुटने की समस्याओं के मरीज शामिल थे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जल्द ही आम जन के लिए सीटी स्कैन की सुविधाओं का लाभ रामनवमी के बाद से आम जन सिविल हॉस्पीटल हजीरा में ले सकेंगे। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आज सिविल हॉस्पीटल के चिकित्सको के साथ बैठक भी की। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बैठक में कहा कि सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाये और हजीरा सिविल हॉस्पीटल में किचिन व्यवस्था को लेकर जो असुविधा है उसको तत्काल दुरस्त किया जाये

Related posts

छतरपुर: शासकीय स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

khabarsamayper

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

khabarsamayper

रतलाम जिला अस्पताल में हंगामा: ड्रेसिंग रूम में युवक और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

khabarsamayper

Leave a Comment