Breaking News

एक बार फिर सोमवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

                 आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रशासन सख्त

 श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एक बार फिर सोमवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा बिभाग छतरपुर के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा मे स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटलो और ढावो का सघन निरिक्षण करते हुए 25 से अधिक प्रतिष्ठान में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। साथ ही मौके पर मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 17 नमूने लिए जाकर इन्हें खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेद प्रकाश चौबे और श्रीमति वंदना जैन उपस्थित रहीं। उक्त कार्यवाही निरंतर रूप से जारी रहेगी।

Related posts

जालौर में क्रिकेट मैच में बदमाशों का हमला, लोग दहशत में

khabarsamayper

छतरपुर विधानसभा प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी पहुंचे वार्ड नम्बर 22 के हनुमान मंदिर दर्शन कर लिया आशीर्वाद आलोक चतुर्वेदी पज्जन चाचा ने कुछ दिनो पहले विधायक निधि से 1 लाख रुपए देकर लगवाए थे मन्दिर में पत्थर

khabarsamayper

छतरपुर जलविहार मेला बना जंग का अड्डा महिला बाउंसरों ने युवक को बेल्ट से पीटा

khabarsamayper

Leave a Comment