Breaking Newsअन्य

एटा: इंस्टाग्राम प्रेम में 3 बच्चों की मां घर से भागी, कोर्ट में बोली—पति के साथ नहीं रहना

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की 25 वर्षीय मां मनीषा अपने इंस्टाग्राम प्रेमी मुकेश यादव के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। 25 दिन बाद पुलिस ने उसे बदायूं से बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट में मनीषा ने पति पर गंभीर आरोप लगाए—पति शराब पीता है, जुआ खेलता है और जबरन गलत संबंध बनाता है। उसने साफ कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहेगी और अपने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि मनीषा ने अपने बच्चों तक को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। पति और ससुर कोर्ट में उसे मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन मनीषा ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया।

Related posts

हापुड़ में 1200 किलो मिलावटी पनीर जब्त, बुलडोजर से नष्ट

khabarsamayper

झांसी में खाद संकट गहराया, किसानों की लंबी लाइनें

khabarsamayper

राजभवन में “कर्मयोगी बनें” विषय पर 28 मार्च 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment