Breaking Newsअन्य

हापुड़ में 1200 किलो मिलावटी पनीर जब्त, बुलडोजर से नष्ट

त्योहारों से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गढ़मुक्तेश्वर के नेशनल हाईवे 9 पर 1200 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया गया, जो दिल्ली ले जाया जा रहा था। पनीर की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

जांच के दौरान पनीर से रिफाइंड तेल की तेज गंध आ रही थी, जिससे इसकी मिलावटी होने की पुष्टि हुई। खाद्य विभाग ने पनीर का सैंपल लिया और लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में बुलडोजर की मदद से पूरी खेप मिट्टी में मिला दी।

खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिलावट विरोधी अभियान का हिस्सा है। त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

छतरपुर में कनक ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर ले गए सोने-चांदी के जेवर

khabarsamayper

अशोक सिंघल की सेवाएं सदैव याद रहेंगी, जन्म शताब्दी आयोजन में MP सरकार देगी सहयोग: CM मोहन यादव

khabarsamayper

बड़ामलहरा के छात्रों को यातायात नियमों का पाठ! पुलिस ने लगाया जागरूकता शिविर

khabarsamayper

Leave a Comment