Breaking Newsअन्य

एमपी कैबिनेट ने एलडीटी-यूडीटी शिक्षकों को दिया चौथा क्रमोन्नति वेतनमान

मध्यप्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षक (LDT) और उच्च श्रेणी शिक्षक (UDT) को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें उनके सेवा काल के अनुसार उच्च वेतनमान का फायदा मिलेगा, जिससे मासिक वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस निर्णय से न केवल शिक्षकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि इससे शिक्षण व्यवस्था में भी स्थायित्व और मनोबल बढ़ेगा। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट का आभार जताया है।

Related posts

इमर्शन कूलिंग टेक्नोलॉजी में अग्रणी कंपनी सबमर के मुख्यालय का दौरा

khabarsamayper

प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मूल्य संवर्धन और संलयन विकल्पों के माध्यम से उधमपुर के “कालाहारी” नामक स्थानीय दुग्ध खाद्य उत्पाद को बढ़ावा देने की जोरदार वकालत की, जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में यहां अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान किया था।

khabarsamayper

आजकल ‘पुरुषों की नजर’ बदल रही है और ‘परिपूर्ण’ लड़की या महिला की मांग कम हो गई है: कृति सेनन

khabarsamayper

Leave a Comment