Breaking Newsअन्य

ऑपरेशन मुस्कान के तहत छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दिल्ली सहित दो गुम बालिकाएं दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश में लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो गुम बालिकाओं को दस्तयाब कर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित दस्तयाब किया जा रहा है। साथ ही, अन्य राज्यों एवं जिलों से गुम होकर छतरपुर जिले में मिलने वाले व्यक्तियों, बालक-बालिकाओं, मानसिक विक्षिप्तों एवं घायलों को भी संबंधित थानों के माध्यम से उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से अब तक सैकड़ों शिशु, बालक-बालिकाएं एवं अन्य गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिनांक 1 जनवरी 2025 से अब तक (पंजीकृत प्रकरणों में) देश के विभिन्न राज्यों से 475 से अधिक गुम बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है, जो ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related posts

भारतीय रेलवे ने नई लाइनों, गेज परिवर्तन और दोहरीकरण के लिए बजट आवंटन में लगभग 6 गुना वृद्धि की

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अध्ययन, अध्यापन और ध्यान करना जीवन के लिए अनिवार्य है। महाकुम्भ में ‘एकात्म धाम मंडपम्’ पहुँचे श्री श्री रविशंकर, अद्वैत लोक‘ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

khabarsamayper

Leave a Comment