Breaking News

कलेक्टर के निर्देश पर बागेश्वर धाम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई

♦️कलेक्टर के निर्देश पर बागेश्वर धाम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई

♦️27 दुकानों एवं होम स्टे की अवैध बिजली काटी गई
♦️11 प्रतिष्ठानों पर अमानक स्तर के गैस सिलेंडर पाए जाने पर जब्त कर प्रकरण निर्मित
♦️एक अवैध होम स्टे सील
♦️शासकीय भूमि पर बने 6 होम स्टों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
♦️9 खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थों का विनिष्टीकरण किया एवं 3 को किया शट डाउन
♦️50 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
⏹️ ⏹️ ⏹️ ⏹️
▶️छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेशानुसार एवं एसडीएम राजनगर प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिसबल के सहयोग से खाद्य विभाग एवं विद्युत विभाग के संयुक्त दल द्वारा मंगलवार को ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में 50 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 11 प्रतिष्ठानो से 14.2 किग्रा वाले घरेलू उपयोग वाले कुल 14 गैस सिलेंडर जब्त किये जाकर प्रकरण निर्मित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा 9 खाद्य प्रतिष्ठानों से 2 किग्रा 2 मिठाई पेड़ा, 3 किग्रा लड्डू, 3 लीटर दूध, 4 किग्रा आलू की सब्जी,1 किग्रा कचौरी का बना मसाला, 2 लीटर जलेबी के शक्कर का शीरा एवं 2 किग्रा मोतीचूर के लड्डू जो मानकों के विरुद्ध होने पर विनिष्टीकरण कराया गया। साथ ही तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नियम विरुद्ध कार्य करने पर शट डाउन किया गया।
इसके साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर एवं शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित 1 होम स्टे को सील किया गया और 6 होम स्टे पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई एवं अन्य होम स्टे जो मानक अनुरूप नहीं थे उनको हटाने की चेतावनी भी दी गई। साथ ही अवैध बिजली कनेक्शन होने पर 27 दुकानों एवं होम स्टे के बिजली कनेक्शन काटे गए। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस दौरान एसडीओपी नवीन दुबे, तहसीलदार धीरज गौतम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे सहित राजस्व, पुलिस, खाद्य, विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने पायलेट प्रोजक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशा सुपरवाईजर और कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया

khabarsamayper

M PLUS CINE is ready to go on the floor for a shoot with their two new songs with Gautam Gulati, Akshita Mudgal & Karanvir Bohra.

Admin

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नर्मदा नदी राज्य की जीवनदायिनी है।

khabarsamayper

Leave a Comment