Breaking Newsअन्य

कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल स्टोरों की जांच, 4 संचालकों को नोटिस, गुड हेल्थ ड्रग हाउस का लाइसेंस निरस्त

छतरपुर जिले में दवा विक्रय की निगरानी और नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरों की जांच की।
30 सितंबर को सटई में गायत्री मेडिकल, श्री सतगुरु मेडिकल और मॉ मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, जिसमें मॉ मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल जांच हेतु लिए गए।
निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर गुड हेल्थ ड्रग हाउस, छतरपुर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं, अरबिंदो मेडिकोज छतरपुर, एस.बी. फार्मा छतरपुर, शिवम मेडिकल स्टोर बड़ा मलहरा और नटराज फार्मा बड़ा मलहरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Related posts

छतरपुर पुलिस की तत्परता: बिछड़े 4 साल के मासूम को 1 घंटे में परिजनों से मिलाया

khabarsamayper

छतरपुर जिले को मिली दो नि:शुल्क शव वाहनों की सुविधा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने हरि झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

khabarsamayper

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

khabarsamayper

Leave a Comment