Breaking News

कलेक्टर ने नौगांव क्षेत्र के विभिन्न जल स्त्रोतों और फ्रूट फॉरेस्ट का किया औचक निरीक्षण चंदेल कालीन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ——

कलेक्टर ने नौगांव क्षेत्र के विभिन्न जल स्त्रोतों और फ्रूट फॉरेस्ट का किया औचक निरीक्षण
चंदेल कालीन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
——
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले भर में प्राथमिकता से जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में बावड़ियों, कुंओ और अन्य जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने जीर्णोद्धार एवं स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने नौगांव जनपद के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण कर जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा नौगांव सहित ग्राम सहानियां, मऊसहानियां एवं गर्रोली में निरीक्षण किया गया। उन्होंने जगत सागर तालाब का निरीक्षण करते हुए तालाब कि मिट्टी निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस मिट्टी को किसान अपने खेतों में डाले। साथ ही तालाब के चारों ओर मुनारे लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने मऊसहानिया के फ्रूट फॉरेस्ट एवं अटल भू-जल अंतर्गत निर्मित तालाब के निरीक्षण में पिचिंग सुधारने के निर्देश देते हुए कहा अन्य रिक्त शासकीय भूमि पर फलदार पौधे लगाएं। उन्होंने यहां स्थित सूर्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए पूरे परिसर में बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने नौगांव में चंदेल कालीन बावड़ी का निरीक्षण कर नगरपालिका सीएमओ को जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गर्रोली स्थित गौशाला का निरीक्षण किया एवं फ्रूट फॉरेस्ट के लिए चिन्हित शासकीय भूमि पर जनपद सीईओ को पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं: लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रीतपाल सिंह

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि निष्ठा और धैर्य के साथ न्यायसंगत दलील देना लोक अभियोजक का दायित्व है।

khabarsamayper

जिला बदर आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख्ती, की गई निगरानी और दी गई कड़ी चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment