Breaking News

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले ऐसे शेष हितग्राही 30 अप्रैल तक ई-केवायसी अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें राशन मिलने में कठिनाई आयेगी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने के लिये ई-केवायसी को अनिवार्य किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी ई-केवायसी कराने के लिए 9 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हितग्राही अपने मोबाईल फोन के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते हैं। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा “मेरा ई-केवायसी” ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आसानी के साथ ई-केवायसी की जा सकती है।

उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले वृद्ध, दिव्यांग एवं बच्चों सहित कोई भी हितग्राही किसी भी एन्ड्राइड मोबाईल फोन से अपना और अपने परिजन का आधार नम्बर डालने के बाद प्राप्त ओटीपी दर्ज करके घर बैठे ई-केवायसी कर सकते हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले ऐसे शेष हितग्राही 30 अप्रैल तक ई-केवायसी अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें राशन मिलने में कठिनाई आयेगी।

ऐप के साथ ही राशन लेने वाले हितग्राहियों की ईकेवायसी का काम ग्वालियर जिले में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से भी किया जा रहा है। साथ ही वार्ड प्रभारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के दल द्वारा पीओएस मशीन ले जाकर हितग्राहियों के अंगूठे लगाकर उनकी ई-केवायसी कराई जा रही है।

Related posts

प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा वर्ष-2024  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

“भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई: अश्लील कंटेंट पर लगाम, ALTT और ULLU सहित 20+ OTT ऐप्स पर बैन”

khabarsamayper

आयी बाढ़ के बाद सर्वे कर बाढ़ को रोकने के उपायों के सुझाव

khabarsamayper

Leave a Comment