Breaking News

कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग छतरपुर को पंचायतवार डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, अनुभागों के एसडीएम, जनपदों के सीईओ, निकायों के सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने टीएल के प्रकरणों, पीएम विश्वकर्मा योजना, 2025-26 के फसल उपार्जन, फॉर्मर रजिस्ट्री, समग्र ई-केवायसी, 70 प्लस आयुष्मान कार्ड, गिरदावरी, जल जीवन मिशन, सीएस मॉनिट एवं भू-अर्जन आदि बिन्दुओं सहित अंतर्विभागीय मुद्दों पर समीक्षा की।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग छतरपुर को पंचायतवार डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने रबी उपार्जन वर्ष 2025 26 में (गेहूं, चना, मसूर, सरसों) में तहसीलवार किसानों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए तहसील घुवारा, बड़ामलहरा, छतरपुर नगर एवं गौरिहार को कम सत्यापन होने पर और अधिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री अंतर्गत फार्मर आईडी जनरेट रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए एसडीएम लवकुशनगर, चंदला, बड़ामलहरा, छतरपुर नगर एवं बिजावर को विशेष रूप से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही समग्र ई केवाईसी में जनपद सीईओ नौगांव की प्रगति बहुत खराब होने पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को भी प्रगति बढ़ाते हुए विशेषरूप से नपा छतरपुर, नप हरपालपुर को भी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 70 प्लस आयुष्मान कार्ड में समग्र से बने कार्ड के अलावा आधार से बने आयुष्मान कार्ड के लिए ई केवाईसी कराने के निर्देश दिए। जिसमें जनपद सीईओ लवकुशनगर, छतरपुर को एवं नपा छतरपुर को विशेष रूप से नवाचार करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ द्वारा कहा गया कि जो व्यक्ति 500 लोगों को प्रेरित कर आयुष्मान कार्ड बनवाएगा उसे निकाय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही कलेक्टर ने गिरदावरी, जल जीवन मिशन में घरेलू नल जल कनेक्शन की समीक्षा करते हुए और घरेलू नल कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही समूह जल प्रदाय योजना में तरपेड एवं गर्राैली परियोजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर ने सीएस मॉनिट, राष्ट्रीय राजमार्ग के भू अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसडीएम छतरपुर को पैकेज 3 एवं 4 के अंतर्गत ग्रामों के अंश निर्धारित करने के निर्देश दिए और भू अर्जन के लंबित प्रकरणों में संबंधित को भुगतान कराने के भी निर्देश दिए।

*कलेक्टर ने लापरवाही पर कई अधिकारियों को शोकॉज किए जारी*

कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित रहे सीएमएचओ को सही प्रतिनिधि ना भेजने एवं भुगतान संबंधी जानकारी ना दे पाने के कारण 1 दिन के वेतन काटने एवं शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। एसई एमपीईबी को 2 प्रकरणों के जवाब दर्ज न होने एवं अनुपस्थित रहने पर, ईई पीएचई को टीएल प्रकरण में जानकारी दर्ज न होने एवं प्रगति न आने पर, सिविल सर्जन को जानकारी दर्ज न होने, मार्कफेड को जानकारी दर्ज न होने पर एवं पीडी एनएचएआई को बिना बताए अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार 10 लाख का गांजा बरामद,एक महिला तस्कर फरार*

khabarsamayper

कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में कस्टम हायरिंग योजना के मिले लाभ से एक किसान की तकदीर बदल गई।

khabarsamayper

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

khabarsamayper

Leave a Comment