Breaking News

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला अस्पताल के रेडक्रॉस कर्मचारी राघवेंद्र खरे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल रूप से सेवा समाप्त कर दी है।

17 अप्रैल 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को डॉ. राजेश मिश्रा, संविदा पी.जी.एम.ओ. एवं राघवेन्द्र खरे, रेडक्रॉसकर्मी बुजुर्ग मरीज को जमीन से घसीटते हुये ले जा रहे थे। उक्त प्रकरण की जांच समिति (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छतरपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छतरपुर एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक छतरपुर) के प्रतिवेदन अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के परिप्रेक्ष्य में राघवेन्द्र खरे रेडक्रॉसकर्मी द्वारा प्रस्तुत प्रतिउत्तर समाधानकारक प्रतीत ना होने से राघवेन्द्र खरे रेडक्रॉस कर्मी को रेडक्रॉस सोसायटी की सेवा से पृथक किया जाना प्रस्तावित किया गया था।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा के लिये कार्य करने वाली संस्था है, ऐसी स्थिति में रेडक्रॉस कर्मी राघवेन्द्र खरे द्वारा यह कृत्य किया जाना घोर आपत्तीजनक एवं अक्षम्य है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने उक्त कर्मी की तत्काल प्रभाव से सेवायें भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी से समाप्त कर दी है।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है।

khabarsamayper

युवा शक्ति मिशन से सशक्त होगा युवा नेतृत्व, लिखेगा मध्यप्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Mp Breaking News दमोह में घर में घुस कर चोरों ने की चोरी, घर से बाहर ले जाकर अलमारी में रखा सोना चांदी ले गए।

khabarsamayper

Leave a Comment