Breaking Newsअन्य

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को खजुराहो से केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियों और प्रचार प्रसार के संबंध में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में एसपी श्री अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहर, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एएसपी श्री विक्रम सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री जीएस पटेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने बताया कि केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अतंर्गत ढोड़न बांध बनाया जाना है। जिससे निकलने वाली नहर से जिले के 688 ग्रामों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। साथ ही लाखों लोगों को पेयजल की सुलभता हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बांध से बिजली का भी उत्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। खास तौर पर किसान भाइयों को होने वाले सिंचाई लाभ की जानकारी पहुंचाने के लिए जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्व सहायता समूह के माध्यम से जनजागरुकता, कलश यात्राएं, ग्राम सभाएं, जल संवाद, चौपाल, स्कूल कॉलेज में शॉर्ट वीडियो के माध्यम से बच्चों को इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी और बांध के संचालन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जनकल्याण शिविर में भी पोस्टर लगवाए जायेगे। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण शपथ, निबंध प्रतियोगिता और जल संग्रहण और जल को सहेजने के लिए जल संवाद होंगे। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इसमें भजन मंडलियों और किसानों की संगोष्ठी को भी शामिल कराएं और जनजागरुकता के कार्य में सहयोग प्रदान करें। ताकि जन जन तक केन बेतवा लिंक परियोजना के लाभ की जानकारी पहुंचे और पूरे जिले में कार्यक्रम को लेकर उत्साह जनजागरण का माहौल बने। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए।

विधायक श्री पटेरिया ने कहा कि परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए स्कूलों में बैनर लगाने, प्रभात फेरियां कराने, स्वसहायता समूह, जन अभियान से चौपाल, जल संरक्षण शपथ कराने की बात कही।

छतरपुर विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि जिन-जिन गांवों में लाभ मिल रहा है उन पर भी विशेष ध्यान दें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती परिहार ने खजुराहो में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बताई।

Related posts

नरवाई जलाने के परिणाम आत्मघाती है, नरवाई नहीं जलाएं धुएं से बनता है कार्बन डाइऑक्साइड तापमान में होती वृद्धि नरवाई से जैविक खाद बनाएं

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment