अन्य

केन-बेतवा परियोजना में प्रशासन की संवेदनशील पहल, डुगरिया गांव में सहमति से हटाए गए 14 मकान

  • केन-बेतवा परियोजना में प्रशासन की संवेदनशील पहल, डुगरिया गांव में सहमति से हटाए गए 14 मकान

देश की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित एवं विस्थापित ग्राम डुगरिया में प्रशासन ने संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और ग्रामीणों के सहयोग के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया। स्थानीय प्रशासनिक टीम ने मुआवजा प्राप्त कर चुके ग्रामीणों की सहमति से कुल 14 मकानों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

जानकारी के अनुसार, 5 ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपने मकान हटाने की सहमति दी, जिनके लिए प्रशासन ने बुलडोजर की व्यवस्था कराई। वहीं 9 ऐसे मकानों को हटाया गया, जिनके मालिकों के पास गांव में एक से अधिक मकान थे या उन्होंने पहले से अन्य स्थान पर अपना निवास बना लिया था।

प्रशासन ने इस दौरान विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए उन मकानों को नहीं गिराया, जहां जल्द विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं या जिन परिवारों के पास रहने के लिए केवल एक ही घर है और उन्होंने अन्यत्र कोई व्यवस्था नहीं की है।

पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और आपसी विश्वास देखने को मिला। यह सहयोगात्मक रवैया परियोजना के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करता नजर आया।

Related posts

शहीद प्रधान आरक्षक के बेटे को मिला न्याय — हर्षित विश्वकर्मा की अनुकंपा आधार पर टीकमगढ़ में नियुक्ति

khabarsamayper

रन फॉर यूनिटी में हंगामा: सतना सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़!

khabarsamayper

मध्यांचल उत्सव–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन: युवाओं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अग्रसर

khabarsamayper

Leave a Comment