Breaking News

केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लवकुशनगर के ग्राम कटिया और बेड़ी में कलश यात्राओं और जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे जल के महत्व और जल संग्रहण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई के अलावा अन्य लाभों की लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही 25 दिसंबर को खजुराहो में होने वाले ऐतिहासिक भूमि कार्यक्रम के साक्षी बनने की भी अपील की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है।

khabarsamayper

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

1 MAY 2024 MADHYA PRADESH TOP 10 NEWS

khabarsamayper

Leave a Comment