कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर की गुंडो,बदमाशो,माफियाओं के खिलाफ जारी है अभियान*
*2 गुंडे फिर हुए गिरफ्तार,1 कट्टे के साथ तो दूसरा फरसे के साथ पकड़ा*
*लोकसभा मतदान के पहले बदमाशो की जारी है धड़पकड़*
*SP अगम जैन के निर्देश पर चल रहा माफियाओं के खिलाफ अभियान*
*छतरपुर* चुनावी आदर्श आचार संहिता के दौरान थाना कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,भिन्न-भिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपीगणों के पास से अवैध देशी कट्टा, कारतूस एवं धारदार फरसा जप्त कर 02 आरोपीगणों के विरूद्ध आयुध अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही।
अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने एवं लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रभावी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु श्री अगम जैन पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
श्री विक्रम सिंह अति. पुलिस अधीक्षक छतरपुर एवं श्री अमन मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर के मार्गदर्शन में निरी. अरविंद कुमार कुजूर थाना प्रभारी कोतवाली छतरपुर के द्वारा गठित कोतवाली पुलिस टींम ने बीट भृमण के दौरान दिनाँक 24.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर पशु अस्पताल के पास दबिश देकर आरोपी अभिषेक उर्फ पूते अनुरागी पिता राकेश अनुरागी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम के पीछे महोबा रोड छतरपुर के कब्जे से अवैध रूप से लिये हुये पाये जाने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस कीमती करीबन 5200/- रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में अप.क्र.-197/24, धारा-25/27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार बीट भृमण के दौरान दिनाँक 24.04.2024 को टौरिया मोहल्ला छतरपुर में पानी की टंकी के पास आरोपी नदीम उर्फ नद्दू अँसारी पिता इमामी अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी टौरिया मोहल्ला छतरपुर को अपराध करने की नियत से लोहे का धारदार फरसा लिये हुये घूंमते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से फरसा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में अप.क्र.-198/24, धारा-25(1-बी)(बी) आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उल्लेखनीय कार्यः- निरी. अरविंद कुमार कुजूर, टी.आई. कोतवाली छतरपुर, सउनि. दारा सिंह, सउनि. गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक-सतेन्द्र सिंह परिहार, जगदीश यादव, राजनारायण भट्ट, जुगल किशोर, लखन लाल, अजय गुप्ता आरक्षक-धर्मवीर गुर्जर, कपिन्द्र सिंह, दीपक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक-चालक अशोक तिवारी के द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध कट्टा, कारतूस एवं धारदार फरसा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

