Breaking News

असाटी परिवार के सहयोग से 23 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

असाटी परिवार के सहयोग से 23 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

छतरपुर, नगर के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर चौदहवे वर्ष का चौथा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सम्पन्न हुआ ।
यह शिविर स्व श्री नाथूराम एवं स्व रामकली असाटी की स्मृति में उनके पुत्र श्री हरि असाटी नाती सुशील असाटी सुनील असाटी राकेश असाटी रामजी साईं ओम जी (असाटी अनाज भंडार) के सहयोग से आयोजित किया गया था
हनुमान टौरिया सेवा समिति के गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ अनुज दुवेदी और डॉ प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 110 आंखों के मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 23 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चिंहित किया गया जिन्हे आज ही चित्रकूट भेजा गया एवं बाकी मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए ।
उन्होंने कहा कि पिछले दो माह होली एवम चुनाव के कारण से नेत्र शिविर की डेट बदलनी पड़ी इसलिए आपको असुविधा हुई है लेकिन अगले माह से 26 तारीख को ही प्रतिमाह यह शिविर लगाया जाएगा
आज इस शिविर की खास बात यह रही की इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सुशील असाटी सहित उनके मित्रों ने मरीजों को अपने हाथों से भोजन कराए तथा इस आयोजन में सहयोग कर रहे हरि असाटी के द्वारा स्वयं सपरिवार उपस्थित होकर शिविर में मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए गये एवं असहाय जरूरतमंद मरीजों निशुल्क चश्मा भी वितरित किए ।

इस अवसर पर हनुमान टोरिया सेवा समिति ने असाटी परिवार का शिविर में सहयोग हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर हरि अग्रवाल प्रभा वैध लखन गिरजा पाटकर सोनी अरविन्द खरे सुनील असाटी नारायण मिश्रा डीसी पाठक लालू गुप्ता एमएल विश्वकर्मा मनीष भोले गुप्ता राजेंद्र खरे विकास गुप्ता राजेन्द्र राय रज्जू दिनेश पहारिया मनोज खरे आनन्द अग्रवाल प्रदीप दुबे मनोज जैन संजय देवडिया मनीष वर्मा मद्दू संतोष नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

 

Related posts

विमानन क्षेत्र में प्रदेश में 2000 करोड रुपए के निवेश की योजना

khabarsamayper

मां-बाप ने जिंदा बेटी का किया पिंडददान —

khabarsamayper

यह लाइट एंड साउंड शो सेना के शौर्य से परिचित करवाकर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा।

khabarsamayper

Leave a Comment