Breaking Newsअन्य

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई लग्जरी बस, 4 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार लग्जरी स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर को हटवाया और यातायात बहाल कराया।

Related posts

₹5000 के इनामी NDPS आरोपी शिवम सेन गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता

khabarsamayper

नए बीज उत्पादन कार्यक्रम कराएं: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नौगांव कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

khabarsamayper

नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने कलेक्टर का औचक निरीक्षण, बीएलओ को प्रतिदिन 100 डिजिटलाइजेशन के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment