Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने पकड़ा शेयर मार्केट में झांसा देने वाला ठग

छतरपुर पुलिस ने थाना कोतवाली एवं सिविल लाइन में दर्ज प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर फरियादियों से पैसे ठगने का आरोप था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी के पास से थाना कोतवाली के प्रकरण में ₹50,000 नगद और मोबाइल फोन तथा थाना सिविल लाइन के प्रकरण में ₹40,000 नगद राशि जब्त की गई। इस मामले में एक महिला आरोपिया की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने और अनुसंधान में सहयोग के लिए पाबंद किया गया है। विवेचना जारी है।

Related posts

एससीसी के अध्यक्ष (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने सितंबर 2024 में पिछली बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और रसायनों से जुड़े एपीटी पर एक अपडेट साझा किया

khabarsamayper

13 एवं 27 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर

khabarsamayper

13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में छतरपुर पुलिस को सफलता

khabarsamayper

Leave a Comment