Breaking Newsअन्य

खजुराहो में 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री की विभागीय समीक्षा, 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक—लाड़ली बहना सम्मेलन की भी तैयारियाँ तेज

खजुराहो में आगामी 8 और 9 दिसंबर को होने वाले महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जबकि 9 दिसंबर को खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी, सागर रेंज की आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर पार्थ जैसवाल तथा एसपी अगम जैन ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

“सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां

khabarsamayper

मध्यप्रदेश को मिला ‘हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड, दिल्ली में चमका प्रदेश का गौरव

khabarsamayper

जिला समन्वयक एवं शासकीय ऋण योजनाओ से जुडे समस्त विभाग क़े अधिकारी उपस्थित रहे I

khabarsamayper

Leave a Comment