छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने प्रतिदिन खाद वितरण बढ़ाने और ई-टोकन बुकिंग में किसानों को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। गौशालाओं में क्षमता के अनुसार पशु शिफ्ट नहीं होने और सड़कों पर पशुओं के घूमने पर जनपद सीईओ के प्रति नाराजगी जताई गई। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर छतरपुर नगर एवं ग्रामीण, गौरिहार, महाराजपुर और बिजावर के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समग्र ई-केवायसी में कम प्रगति पर छतरपुर जनपद सीईओ और अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को भी नोटिस के निर्देश दिए गए।
