उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का एक कार्यकर्ता एसपी को ज्ञापन देने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इससे नाराज़ होकर महिला सिपाही ने कार्यकर्ता को जमकर पीटा और थप्पड़ बरसा दिए। घटना एसपी कार्यालय परिसर की है, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
