Breaking Newsअन्य

राजभवन में मानवता का महादान: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को राजभवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम से लौटने के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल सीधे शिविर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें फलों की टोकरी भेंट की।

शिविर में कुल 82 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 13 महिलाएं और 69 पुरुष शामिल थे। प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव और विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव भी रक्तदाताओं में शामिल रहे।

Related posts

तानसेन की जन्मस्थली का बदलेगा नाम, सीएम शिवराज ने की घोषणा —

khabarsamayper

हिनौता गांव में 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन

khabarsamayper

khabarsamayper

Leave a Comment