Breaking News

गुलगंज थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले सातों आरोपियों को किया गिरफ्तार*

गुलगंज थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले सातों आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*ग्राम मऊखेड़ा विवाह निमंत्रण में शामिल हुए रिश्तेदार से गांव के लोगों ने जबरदस्ती पैसे मांगे, मना करने पर की थी मारपीट*
दिनांक 24 अप्रैल को ग्राम अनगौर के निवासी फरियादी अपनी पत्नी के साथ थाना आकर ग्राम मउखेड़ा में विवाह में शामिल होने के दौरान गाँव के लोगों द्वारा पैसे मांगने एवं ना देने पर मारपीट की रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में मारपीट, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी संबंधी विभिन्न धाराओं में 7 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने संबंधित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा एवं पुलिस टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। घटना दिनांक के अगले ही दिन मुख्य आरोपी हीरालाल राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।
दौरान विवेचना चिकित्सीय रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण में आवश्यक धारा भी बढ़ाई गई।
प्रकरण के शेष आरोपी
1. पुष्पेंद्र राजपूत
2. रानू राजपूत
3. चंद्रभान राजपूत
4. राजेश राजपूत
5. घनश्याम राजपूत
6. भागी राजपूत
सभी निवासी ग्राम मऊ खेड़ा थाना गुलगंज जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , एएसआई डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , प्रआर. हाफिज खान, प्रधान आरक्षक रूपेश, प्रधान आरक्षक राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , आर. कृष्ण प्रताप सिंह , आर. घनश्याम, आरक्षक राहुल, म.आर. मोहनी की भूमिका रही।

Related posts

हाइवे पेट्रोलिंग में छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

राजनगर ब्लॉक में “अल्प विराम” कार्यशाला का आयोजन, जीवन में आनंद प्राप्ति के सूत्र सिखाए गए

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

Leave a Comment