Breaking News

“ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया है।

Related posts

अमृत भारत स्टेशन योजना: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले— रेलवे स्टेशनों का हो रहा आधुनिक और सांस्कृतिक विकास

khabarsamayper

‘अब गलती नहीं होगी, सारी लड़कियां मेरी बहनें…’ — झांसी पुलिस ने जब शोहदों की खबर ली, तो उतरी मजनूगिरी!

khabarsamayper

भोपाल में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

khabarsamayper

Leave a Comment