अन्य

ग्राम लुगासी में हवाई फायर करने वाला आरोपी अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

छतरपुर। थाना नौगांव पुलिस ने ग्राम लुगासी में हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस का खोका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी प्रेम नारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हरेन्स उर्फ हंसु यादव (पिता राजू उर्फ राजेश यादव, निवासी ग्राम लुगासी) ने विवाद के दौरान रोकने पर अवैध देशी कट्टे से हवाई फायर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नौगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं आयुध अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।

एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के निर्देशन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह, चौकी प्रभारी लुगासी उप निरीक्षक ओशो गुप्ता सहित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छतरपुर पुलिस लगातार अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चला रही है। हाल ही में जिलेभर में 400 से अधिक आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाकर अवैध निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की है।

Related posts

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

khabarsamayper

सड़क हादसों पर लगाम के लिए छतरपुर पुलिस का एक्शन, चिन्हित किए जा रहे ब्लैक स्पॉट

khabarsamayper

दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बना मिसाल, “नॉट आउट @100” क्रिकेट महोत्सव का भव्य समापन

khabarsamayper

Leave a Comment