ग्वालियर में
स्टेडियम के सामने उस वक्त दहशत फैल गई जब अरविंद परिहार नाम के युवक ने अपनी पत्नी नंदिनी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोपी ने महिला के चेहरे को निशाना बनाते हुए 4–5 गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
