Breaking News

ग्वालियर जिले के 300 बुजुर्गों को लेकर 7 फरवरी को “रामेश्वरम तीर्थ” जायेगी विशेष रेलगाड़ी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ग्वालियर जिले के 300 बुजुर्गों को लेकर विशेष रेलगाड़ी 7 फरवरी को पवित्र “रामेश्वरम धाम” तीर्थ के लिये रवाना होगी। यह तीर्थ यात्रा कराने के लिये जायेगी। इस दिन प्रात: लगभग 8.45 बजे इस रेलगाड़ी का ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 4 पर आगमन संभावित है। रामेश्वरम तीर्थ के लिये चयनित जिले के बुजुर्गों से प्रात: 6 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुँचने का आग्रह किया गया है, जिससे यात्रा संबंधी औपचारिकतायें पूरी की जा सकें। तीर्थ कराने के बाद 12 फरवरी को यह रेलगाड़ी वापस ग्वालियर लौटेगी।

 

संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन ने बताया कि यात्रा के लिये चयनित सभी बुजुर्गों से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ ऑरिजनल आधारकार्ड, वोटरकार्ड व आयकरदाता नहीं होने संबंधी प्रमाणीकरण अवश्य लाएं। उन्होंने चयनित यात्रियों से मौसम के अनुरूप कपड़े, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री मसलन कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दवाईयां, दाड़ी बनाने का सामान इत्यादि भी साथ में लाने का भी आग्रह किया गया है।

 

श्री जैन ने बताया कि रामेश्वरम तीर्थ कराने जा रही स्पेशल रेलगाड़ी में तीर्थ यात्रियों की देखरेख व सहयोग के लिये 6 शासकीय अनुरक्षक भी भेजे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों को यह यात्रा पूर्णत: नि:शुल्क कराई जा रही है। लेकिन यदि कोई यात्री विशिष्ट सुविधायें प्राप्त करना चाहता है तो उसका खर्चा यात्री को स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति इस ट्रेन में यात्रा न करे, अन्यथा जाँच में पकड़े जाने पर उसी स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार दिया जायेगा।

Related posts

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया

khabarsamayper

पुरुषोत्तम माह में एक माह चली रामधुन का समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

khabarsamayper

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत “नक्शा”(“NAKSHA” National Geospatial Knowledge-based Land Survey of Urban Habitations) कार्यक्रम शुरू किया है।

khabarsamayper

Leave a Comment